फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने हार की बौखलाहट में चुनावी मर्यादाएं तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने आरोप लगाया कि विधान परिषद चुनावों में भाजपा ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि मतदान केंद्रों पर घुसकर कर्मचारियों को धमकाते रहे। इसकी शिकायत भी समय समय पर उन्होंने चुनाव आयोग से की। प्रशासन ने भी सत्ता पक्ष के दबाव में आकर निष्पक्षता से काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि इटावा ही नहीं आसपास के जिलों के स्नातक मतदाताओं ने उनका भरपूर सहयोग किया। वे एक बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्नातक विधान परिषद चुनाव में इटावा में सभी विधायकों और बड़े पदाधिकारियों ने कमरों में घुसकर मतदाताओं को प्रभावित करने का काम किया। जिसकी शिकायत चुनाव आयोग को तत्काल की गई। महेवा में भाजपा के कुछ नेताओं ने वहां घुसकर बवाल करने का प्रयास किया। प्रशासन मौन रहा। सबसे ज्यादा घमासान बरखेड़ा ब्लॉक महेवा में हुआ जहां जबरदस्ती सब लोग घुस गए मीडिया कर्मियों को भी मारा। उन्होंने कहा कि धांधली उजागर होने के डर से भाजपा नेता ने ब्लॉक कार्यालय बढ़पुरा में पत्रकारों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें