फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
Farmer's death due to HT line current - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
निवाड़ीखुर्द गांव के एक किसान की बृहस्पतिवार सुबह खेत में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से गुस्साए परिजनों ने दोपहर तक शव नहीं उठने दिया। एसडीएम के आर्थिक मदद व पेंशन बनवाने के भरोसे पर लोग माने, तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बकेवर थाना क्षेत्र के निवाड़ीखुर्द गांव के किसान शिव दयाल (50) बंटाई पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी करते थे। उन्होंने निवाड़ीकला और निवाड़ीखुर्द के बीच खेत ले रखे थे। इनके ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है।
विज्ञापन

शिवदयाल ने गोवंशों से फसल बचाने को खेत के चारों ओर कंटीले तार लगा रखे हैं। बृहस्पतिवार सुबह हाईटेंशन लाइन टूटकर इन्हीं कंटीले तारों पर गिरी। तारों में दौड़ते करंट की चपेट में आने से शिव दयाल की मौके पर मौत हो गई।
शिव दयाल के परिजनों ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार मानते हुए शव को रखकर अधिकारियों को बुलाने की मांग की।
अहेरीपुर चौकी प्रभारी गोविंद हरी वर्मा की सूचना पर एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह, सीओ आलोक प्रसाद, बकेवर एसओ बचनसिंह सिरोही व बिजली विभाग के एसडीओ भूपसिंह मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक मदद और मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक किसान के तीन पुत्र व तीन बेटियां हैं। बड़े पुत्र व पुत्री की शादी हो चुकी है।
निवाड़ीकला बिजली सब स्टेशन से निकली हाईटेंशन लाइन निवाड़ीखुर्द से दांदरपुर, नगलातुला और पहाड़पुर तक जाती है।
अक्सर इस पुरानी लाइन से चिंगारी गिरती रहती है। दो साल पहले चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। लाइन टूटकर गिरने से चपेट में आए एक बैल की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने न तार बदलवाए और न खंभों को सही कराया। मौके पर मौजूद एसडीओ भूप सिंह ने बताया कि इन तारों को बदलवाया जाएगा। लखनऊ की जांच टीम आकर मुआवजा का निर्धारण करेगी। जो नई बिछाई गई है। उसे चालू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें