फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हेड कांस्टेबल के मकान का गेट तोड़कर 52 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेरा चुंगी निवासी प्रकाश नगर क्षेत्र में बंद पड़े हेड कांस्टेबल के मकान का गेट तोड़कर चोर करीब 50 लाख रुपये के जेवर और करीब एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह किरायेदार ने टूटे दरवाजे देखकर परिवार को सूचना दी। पुलिस ने जांच करके प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




प्रकाश नगर निवासी सुदेश कुमार पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में वह कासगंज के थाना ढोलना में तैनात हैं। मकान की पहली मंजिल पर फाइनेंस कंपनी में कार्यरत नीरज पत्नी वर्षा के साथ रहते हैं। सुदेश कुमार छुट्टी पर आए हुए थे। 24 फरवरी को वह अपने पैतृक गांव कौआ रमपुरा ऊसराहार चले गए थे। 26 फरवरी को उनकी पत्नी सीमा यादव भी भूतल पर ताला लगाकर बेटी दिशा के साथ गांव चली गई थीं।
वहीं किरायेदार नीरज भी तीन मार्च को अपने घर होली मनाने के लिए चला गया था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे नीरज लौटा तो नीचे हॉल में सामान बिखरा पड़ा था। उसने पास जाकर देखा तो भूतल पर गेट टूटा हुआ था। घर के कई दरवाजों के कुंडे भी टूटे पड़े थे। यह देखकर उसने सूचना मालिक को फोन करके दी। इस पर सीमा यादव अपनी बेटी के साथ पहुंच गईं। घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि घर का पिछला गेट तोड़कर चोर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने हॉल में आने वाले दरवाजे की कुंडी भी तोड़ दी थी। घर के अंदर पहुंचकर चोर उस कमरे तक गए, जहां अलमारी रखी हुई थी। अलमारी वाले कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया था। अलमारी के लॉकर के गेट को उखाड़ दिया था। सीमा यादव के अनुसार, अलमारी में करीब 35 तोला सोने-चांदी के जेवर रखे थे। इनमें दो जोड़ी सोने की चूड़ियां, पांच चेन, एक हार, 13 अंगूठियां, तीन जोड़ी कान के कुंडल, सीताराम का लॉकेट, मंगलसूत्र, नथनी सहित अन्य आभूषण शामिल थे।
अलमारी में रखे करीब एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी भी चोर अपने साथ ले गए थे। सीमा यादव ने बताया कि 22 फरवरी की रात उनके पति को अचानक हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद वह छुट्टी लेकर गांव चले गए थे। बेटे बीटू की करीब चार साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की शादी के लिए जो जेवर तैयार कराए गए थे, वे भी घर में ही रखे हुए थे और अब चोरी हो गए हैं।
करीब एक साल पहले उनकी सास ने बंटवारे में जो जेवर दिए थे। वे सभी अलमारी में रखे थे। बताया कि पति का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अभी उन्हें सूचना नहीं दी है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें