कस्बा चकरनगर निवासी बीए की छात्रा ने सोमवार दोपहर में चंबल पुल से नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने खोजबीन के प्रयास किए। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। समाज सेवियों ने एसएससपी से चंबल पुल पर पुलिस पिकेट लगाने की मांग की है।
ग्राम चकरनगर निवासी राजकुमार प्राथमिक विद्यालय ददरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनकी तीन पुत्रियों में सबसे बड़ी 19 वर्षीय दीप्ति जनता कॉलेज बकेवर में बीएससी की छात्रा थी। बीएससी में वह फेल हो गई। इसके बाद वर्तमान सत्र में उसका प्रवेश ग्या प्रसाद महाविद्यालय डिभौली में करा दिया गया। परिजनों के मुताबिक बीएससी में फेल होने के कारण वह काफी गुमसुम रहने लगी थी। बकेवर कौशल विकास केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त करने जाती थी। सोमवार सुबह वह बकेवर के लिए घर से निकली। दोपहर बाद बकेवर से आते समय वह चकरनगर बस से नहीं उतरी। वही सहसों चंबल पुल पर बस से उतरी। वहां उसने अपना सामान पुल के ऊपर रख दिया। पुल से चंबल नदी में छलांग लगा दी। चंबल के किनारे जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने उसे कूदते देखा। यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैग और उसमें लिखे पते के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं वन्य जीव विभाग के अधिकारियों ने चंबल में दीप्ति की तलाश करने की कोशिश की। चंबल में पानी अधिक होने से उसका पता नहीं चल सका। एसओ चकरनगर अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि युवती ने चंबल नदी में कूद गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। इसी माह सहसों घाट पर चकरनगर की ही रहने वाली मधु ने भी चंबल नदी में छलांग लगा ली थी।
- बीए की छात्रा ने चंबल नदी में लगाई छलांग
- पुलिस और वन विभाग की टीम तलाश में जुटी
फोटो नंबर 34- छात्रा दीप्ति
फोटो नंबर 35 एवं 36- सहसों घाट पर बने चंबल नदी के पुल पर लगी भीड़ एवं मौके पर पहुंची पुलिस