फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रोजगार मेले में प्रदेश की 43 कंपनियां देंगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बेरोजगार युवाओं के लिए 18 मार्च (बुधवार) को शहर के नुमाइश पंडाल में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इटावा समेत प्रदेश भर की लगभग 43 प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि मेला सुबह नौ बजे से शुरू होगा। इसमें बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी और टेलीकॉम जैसे विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में एलआईसी, एसबीआई लाइफ, जियो टेलीकॉम, फोन-पे, क्वेस कॉर्प, टाटा याजाकी, टाइम्स ग्रुप, कुलदीप मोटर्स और महिंद्रा जैसी नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनके अलावा सिस सिक्योरिटी, वर्तो बिज़सर्व और सोलर सेक्टर की कंपनियां भी युवाओं को मौके देंगी। मेले में सेल्स एग्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्थकेयर वर्कर, टेक्निकल स्टाफ और फील्ड ऑफिसर जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभाग ने अपील की है कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक दस्तावेजों और बायोडाटा के साथ समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें