फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं से हटाई जाए जीएसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल रिप्रजेेेेंटेटिव एसोसिएशन की इटावा इकाई ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर यूनियन कार्यालय से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी जेबी सिंह को ज्ञापन दिया, जिसमें केंद्र सरकार से दवाओं पर जीएसटी हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन


इटावा इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार एसपीई एक्ट में श्रमिक विरोधी संशोधन लेकर आ रही है। सरकार का यह कदम उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि मजदूरों के कार्य के आठ घंटे निर्धारित किए जाएं। दवाओं से जीएसटी हटाकर जन सामान्य को राहत दी जाए, जिससे दवाएं सस्ती हो सकें। इसके अलावा दवा प्रतिनिधियों के लिए न्यूनतम मानदेय 18000 रुपये निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों को जल्द से जल्द लागू करने व अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान दवा प्रतिनिधि संशोधन के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे। प्रदर्शन करने वालों में संगठन सचिव जॉय मुखर्जी, कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा, शमशुल, अनूप मिश्रा, प्रदीप भदौरिया, राजीव त्रिपाठी, नृपेंद्र तिवारी, अंकित शर्मा, प्रीतम सिंह, ललित, श्रवण, मनोज, गिरिराज व अन्य साथी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें