फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली प्वाइंट केंद्र पर कड़ी चेकिंग के साथ शुरू हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक मात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के केंद्र होली प्वाइंट एकेडमी में शनिवार से सघन चेकिंग के साथ परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें सात परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन



केंद्र व्यवस्थापक प्रदीप चंद्र पांडेय ने बताया कि केंद्र पर कुल पंजीकृत 205 छात्र-छात्राओं में से 198 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हों, लॉर्ड मदर स्कूल बकेवर, संत केवलानंद, जयोत्री एकेडमी, एमएसके इंटरनेशनल स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी बैजनाथ व थाना प्रभारी दिनेश कुमार आदि फोर्स के सहयोग से नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई है। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही विद्यालय में प्रवेश की अनुमति दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें