लखनऊ में पांच फरवरी को राज्य स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में 80 जिलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। विकास खंड सैफई के प्राथमिक विद्यालय बौराइन की प्रधानाध्यापक मंजू भदौरिया ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों ने कहानी की विषयवस्तु, भाषा शैली, समय सीमा, छात्र प्रतिक्रिया व कहानी सुनाने की प्रक्रिया में सहायक सामग्री के आधार पर कहानी के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया गया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने मंजू भदौरिया को सम्मानित किया। इसकी सूचना डाइट इटावा के माध्यम से भेजी जाएगी। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के उपरांत मंजू भदौरिया ने कहा कि पुरस्कार व सम्मान हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। जनपद की प्रोफेसनल लर्निंग कम्युनिटी पीएलसी ने मंजू भदौरिया बधाई दी।