फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बना सेना में फ्लाइंग आफीसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (ब्यूरो)। बसरेहर कस्बे रहने वाले किसान के बेटे ने एनडीए परीक्षा पास करके इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग आफीसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेना में अधिकारी बने बेटे के माता-पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उनके परिचितों शुभचिंतकों की बधाइयों का तांता लगा है।
विज्ञापन


कस्बा बसरेहर निवासी चंद्रप्रकाश दुबे के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक दुबे ने 17 जून को इंडियन एयर फोर्स विदर्भ कर्नाटक में फ्लाइंग आफीसर के पद पर ज्चाइन किया है। अभिषेक शुरुआती दौर से ही सेना में भर्ती होने के सपने देखता था। उसका यह सपना आखिर पूरा हो गया। अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा बसरेहर में हुई। इसके बाद इंटरमीडिएट की शिक्षा ज्ञान स्थली एकेडमी से हासिल की।

2012 की परीक्षा पास करने के बाद उसका चयन एनडीए में हुआ। एनडीए की ट्रेनिंग पूना में करने के बाद अब उसे फ्लाइंग आफीसर के पद पर नियुक्ति मिली है। चंद्रप्रकाश दुबे अपने बेटे की इस सफलता पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा अभिनय इस वर्ष इंटरमीडिएट में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें