फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने वैन में मारी टक्कर, बच्ची की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड के पास तेजी से आ रही बस ने वैन में टक्कर मार दी जिससे बस में सवार बच्ची की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पवन कोल्ड स्टोरेज के पीछे फतेहगढ़ निवासी महेंद्र सिंह अपनी पत्नी किरन व बच्चों के साथ अपनी रिश्तेदारी में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव महलई आए थे। गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह अपने घर जाने के लिए निकले थे। महेंद्र के बहनोई राज कुमार के पास वैन है तो उसने कहा कि वह आप लोगों को इटावा रोडवेज बस स्टैंड छोड़ आएंगे। वह अपनी वैन लेकर उन्हें छोड़ने के लिए निकला। जब वह बस स्टैंड के गेट के पास पहुंचे तभी तेजी से आ रही बस ने उसकी वैन में टक्कर मार दी जिससे वैन में सवार राज कुमार के अलावा महेंद्र की पत्नी किरन व पांच साल की बेटी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां रास्ते में खुशी की मौत हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कर लिया गया है।

दूसरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर परसूपुरा के पास हुई जहां तेजी से आ रही एक इनोवा कार ने सवारियों लेकर आ रही मैजिक में टक्कर मार दी जिससे मैजिक में सवार गनेश पुत्र मुंशीलाल, लाला राम पुत्र राम सनेही , संध्या पत्नी गनेश बाबू निवासीगण शेरपुरा बकेवर व प्रमोद कुमार पुत्र शंकर सिंह निवासी नगला गिरंद थाना लवेदा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा बकेवर के पास साइकिल से जा रहे कुलदीप कुमार पुत्र राम करन निवासी हरौली थाना भरेह को ट्रक ने टक्करमार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें