फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मिलेंगी 35 मिनी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डग्गामार और खटारा निजी बसों के सफर से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। परिवहन निगम इसी माह इटावा डिपो के बेड़े में 35 नई मिनी रोडवेज बसें शामिल करने जा रहा है। इन बसों के आने से यात्रियों के समय और जेब दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में रोडवेज परिवहन निगम की कुल 80 बसें हैं। रोडवेज परिवहन निगम के अफसरों ने बसों की संख्या कमी को देखते हुए मिनी बसों की मांग की थीं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में इन बसों का संचालन किया जा सके। रोडवेज परिवहन निगम ने बसों की संख्या की कमी को देखते हुए 35 मिनी बसों को देने की बात कही है।
इन मिनी बसों के लोकल रूट निर्धारित किए गए हैं। ये मिनी बसें ग्रामीण अंचलों से सवारियां लेकर शहर तक पहुंचेंगी। इन मिनी बसों में 42 लोगों के बैठने की सीट है। यह बसें कर्री, करहल, घिरौर, चकरनगर, बिठौली, बलरई, वाह, अल्छदा आदि लोकल रूटों पर बसों को संचालित किया जाएगा। बता दें कि लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परिवहन के साधनों के अभाव में निजी खटारा बसों और डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर थे।
विज्ञापन


परिवहन निगम के इस कदम से दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। डग्गामार वाहनों के मनमाने किराये और घंटों इंतजार से निजात मिलेगी। रोडवेज की मिनी बसें निर्धारित समय सारणी के अनुसार चलेंगी जिससे यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

-अमित कुमार, एआरएम इटावा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें