इटावा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार जनवरी जनवरी को किया जाएगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की एक सॉफ्ट कॉपी और एक हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। एडीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे स्वयं या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से कार्यालय से सूची प्राप्त कर लें।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में छह जनवरी को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की जाएगी।