फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे करने वाली टीमों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय पुनीरिक्षित क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंर्तगत 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए जनपद में सक्रिय टीबी खोज अभियान 7-17 जनवरी 2019 तक चलाया जा रहा है। सोमवार को अधीक्षक क्षयरोग चिकित्सालय डा. अनुराग श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक पीपीएम कोऑर्डीनेटर निर्मल सिंह ने पीपल अड्डा में घर-घर जा कर सर्वे करने वाली टीमों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने टीमों का टेली सीट के साथ घरों के नंबरों का मिलान किया। टीमों को निर्देशित किया कि टीबी मुक्त इटावा बनाने के लिए किए गए। सर्वे कार्य तभी सफल माना जाएगा। जब प्रत्येक टीम पांच सैंपलों को संकलित कर जांच कराएं। टीबी होने की पुष्टि होने पर पूरा इलाज दिया जा सके। निर्देश दिया कि संवेदनशीलता के साथ काम करें कोई भी टीबी संभावित व्यक्ति जांच व उपचार से वंचित न रह जाएं।


दूसरी टीम में डीपीसी कंचन तिवारी तथा वरिष्ठ पर्यवेक्षक अरुण कुमार वर्मा ने भी शहर के मलिन वस्तियों जैसे गाड़ीपुरा रानीबाग शिवनरायण की मडैया, वराही टोला इत्यादि में खोजी टीमों का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों को टीबी रोग के बचाव व उपचार की जानकारी दी।
विज्ञापन



डिस्ट्रिक पीपीएम कोऑर्डीनेटर निर्मल सिंह ने कहाकि टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय जनता का सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सात दिनों में एक लाख सात हजार तेइस घरों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 916 बलगमों की जंाच की गई, जिसमें 16 लोगों को टीबी की पुष्टि हुई जिन्हें उपचार दिया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें