फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट सकते हैं ...और पिटवा भी सकते हैं, रामगोपाल बड़े भाई हैंः शिवपाल यादव

Mon, 14 Jan 2019 10:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने फिरोजबाद में रामगोपाल यादव द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर चुप्पी तोड़ी। इस दौरान उन्होंने खनन मामले पर भी काफी कुछ कह दिया। सपा-बसपा गठबंधन पर शिवपाल ने कहा कि भाजपा का सामना ये गठबंधन नहीं कर सकता। इसके लिए सभी सेक्युलर पार्टीयों और नेताओं को आगे आना होगा।
विज्ञापन


शिवपाल ने इटावा में कहा कि रामगोपाल यादव मेरे भाई हैं वह पीट भी सकते हैं और पिटवा भी सकते हैं। आपको बता दें कि रामगोपाल यादव ने फिरोजाबाद में शिवपाल यादव को लेकर एक बयान दिया था।

खनन मामले में सीबीआई जांच को लेकर शिवपाल ने कहा कि अगर गड़बड़ियां हुई हैं तो उसकी जांच होनी चाहिए। बसपा सुप्रीमों पर हमला करते हुए शिवपाल ने कहा कि प्रसपा के बढ़ते जनाधार को देखकर वह घबराई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें