फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एचटी लाइन की चिंगारी से 27 बीघा गेहूं व 22 बीघा पराली जली

Wed, 15 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर में एचटी लाइन की चिंगारी से गेहूं के सूखे खेत में आग लग गई। लपटों ने फसल को चपेट में ले लिया। आग से 27 बीघा गेहूं की फसल व 22 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे किसान गेहूं काटकर दोपहर में खाना खाने गए थे। इसी दौरान एचटी लाइन की चिंगारी गेहूं के खेत पर गिर पड़ी। खेत से लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन हवा के झोंकों से आग और बढ़ती गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसान राजीव कुमार, लज्जाराम, राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, बालक राम, शिवराज सिंह, महावीर सिंह, राम लखन आदि किसानों की 27 बीघा फसल जल गई। इसके अलावा 22 बीघा गेहूं की पराली जलकर नष्ट हो गई।
ग्राम के प्रेम सिंह ने बताया कि दमकल के जल्द पहुंच जाने अधिक नुकसान होने से बच गया। राजस्व टीम ने आग से जली फसल का आकलन किया। उन्होंने प्रशासन से किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें