फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बैरक की दीवारों के जोड़ मानक विहीन, सीडीओ नाराज

Wed, 15 Apr 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान बैरक की दीवारों के जोड़ में खामियों का मामला सामने आया। गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। समय सीमा के अंदर अन्य अधूरे काम भी पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सैफई में पत्थरों के जोड़ सही ढंग से मिलाने और घिसाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण अप्रैल माह में ही पूरा करने के निर्देश दिए गए।आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के गहन चिकित्सा खंड में ईंटों की गुणवत्ता सुधारने को कहा गया। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज की बाउंड्रीवॉल व मेडिकल कॉलेज के पूर्व-निर्मित कार्य मई से पूर्व पूरे करने को कहा गया। आयुर्विज्ञान विवि ओपीडी भवन के रैंप, प्रसूति एवं स्त्री रोग ब्लॉक तथा पैरामेडिकल भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश मिले।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में अग्निशमन व्यवस्था की नियमित निगरानी, अभ्यास और प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश मिले। शहर के ऐतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण व शिव मंदिर के विकास कार्यों की समीक्षा हुई। सीएंडडीएस परियोजनाओं के तहत विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय ब्लॉक निर्माण में गुणवत्ता बढ़ाने को कहा गया।
विज्ञापन


अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं

राजकीय इंटर कॉलेज में छोटा स्टेडियम, डायट में अतिरिक्त कक्ष, सभागार व बैठक कक्ष के निर्माण में तकनीकी सुधार के निर्देश मिले। भरथना क्षेत्र में एक हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग को बकेवर-सिंडौस मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण व भरथना बाईपास मार्ग का निर्माण समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नलकूप खंड-प्रथम, इटावा के ऊर्जीकरण कार्यों की समीक्षा कर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें