फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 25 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सेवा पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। केंद्र सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस पर जिले 25 पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और शौर्य के लिए विभिन्न पदकों से विभूषित किया जाएगा। जिले के 18 पुलिसकर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पदकों से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इनमें 11 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इस पदक से सम्मानित होने वालों में निरीक्षक रामप्रकाश, उपनिरीक्षक जितेंद्र पाल, पुत्तन बाबू, मुख्य आरक्षी विजय प्रकाश, जयपाल सिंह, मनीष श्रीवास्तव, निक्षत्रपाल सिंह, केशव सिंह और श्री राजपाल सिंह शामिल हैं। सेवानिवृत्त महिला मुख्य उपनिरीक्षक स्वर्गीय लक्ष्मी देवी को भी मरणोपरांत इस प्रतिष्ठित पदक से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सात पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चंद्र यादव, निरीक्षक विक्रम सिंह और शंशाक राजपूत के नाम शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न ने भी उत्कृष्ट सेवा अभिलेख और शौर्य प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है। अदम्य साहस और शौर्य के लिए तीन पुलिसकर्मियों को रजत प्रशंसा चिह्न प्रदान किया जाएगा। इनमें उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह, आरक्षी उमेश कटारा और आरक्षी मनोज कुमार शामिल हैं। सेवा अभिलेख के आधार पर निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह और निरीक्षक भीमसेन को रजत प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। यातायात विभाग के उपनिरीक्षक संतोष कुमार और सशस्त्र पुलिस के मुख्य आरक्षी नागेन्द्र प्रताप सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से विभूषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें