भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के तत्वावधान में छठवें सामूहिक सरल विवाह में घोड़ों पर सवार दूल्हों की कस्बे के लोगों ने जगह जगह रोककर अगवानी की। मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सभी का जीवन खुशियों से भरा हो। समारोह में 21 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।
मोहल्ला रेलमंडी राम सीता मंदिर से 21 घोड़ों पर सवार दूल्हों की बारात प्रारंभ हुई, जो कि लधुपुरा, नदी का पुल, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, श्रीकृष्ण बाजार होती हुई बारात माध्यमिक विद्यालय मिडिल स्कूल में पहुॅची, जहां कन्याओं ने अपने- अपने वर को वरमाला पहनाई। इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने वर वधू को आशीर्वाद दिया और उन्हे चैक प्रदान किए। हजारों की संख्या में नागरिक कार्यक्रम को देखने के लिए माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार बाधवा, राधेश्याम अग्रहरी, अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी, नरेंद्र वर्मा, विवाह प्रभारी राहुल गुप्ता, पवन गुप्ता, गणेश यादव, राजवीर यादव, विनय पांडे, उमाकांत श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, हरीमोहन राजपूत, बलवीर सिंह यादव, आनंद गुप्ता, अनिल माथुर, अनुरुद्ध नारायन दीक्षित, नाथू राम दुवे, उमेश नारायन चौधरी, ओम कुमार पुरवार आदि ने बारात का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और द्वारचार की रस्में पूरी कराई।
उद्योगपति सुधीर गुप्ता, रामौतार यादव होटल वाले, भूपेंद्र सिंह यादव प्रिंस ने सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख डा बृजेश यादव, अनिल प्रताप सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, आदि लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्याम मोहन गुप्ता ने किया।