फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े की आग से तीन केबिलों में फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना रोड के विद्युत उपकेंद्र के किनारे कूड़े में आग लगने से एलटी सर्किट की तीन लाइनें की केबल जल गईं। फाल्ट से इलाके की बिजली करीब छह घंटे तक गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, विभाग के अफसरों की मानें तो करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


कस्बा बकेवर में भरथना रोड पर स्थित विद्युत उपकेंद्र के अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर लगभग 3.00 बजे एसडीओ भूप सिंह, जेई कन्हैया लाल व स्टॉप के साथ आईपीडी एस टाउन एरिया बकेवर का ट्रांसफार्मर चार्ज कर रहे थे। तभी दीवार के नजदीक स्थित दो गेस्ट हाउस के पास कूडे़ मेें किसी ने आग लगा दी। तेज लपटों से एलटी सर्किट की तीन लाइनों ने आग पकड़ ली। यह देख अधिकारी व कर्मचारी दौड़ पड़े।

तुरंत एलटी सर्किट की लाइट बंद कर पावर हाउस की मोटर चलाकर मशक्कत से आग बुझाई। इससे करीब छह घंटे तक इलाके की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। बाद में लाइन दुरुस्त कर सप्लाई चालू की गई। बताया कि आग कंट्रोल रूम के पास लगी थी। यदि यह ज्यादा भड़क जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें