फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं से फसलों को बचाने के लिये परेशान किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेवा ब्लॉक क्षेत्र में अब भी अन्ना जानवर किसानों की फसल के लिए आफत बने हुए हैं। क्षेत्र में बने अस्थायी आश्रय स्थल भी मवेशियों पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन


महेवा ब्लॉक में बकेवर नगर सहित तकरीबन आधा दर्जन से अधिक गांवों में अस्थायी पशु आश्रय केंद्र शासन की पहल पर बनाए गए हैं। इसके बाद भी इतनी बड़ी संख्या में अन्ना पशु खुले घूम रहे हैं। फसलों पर ये जानवर कहर बन कर टूट पड़ते हैं। ऐसे में किसान अन्ना मवेशियों से फसल की रक्षा के लिए रात दिन मुस्तैद रहता है।

क्षेत्र के किसानों में खितौरा निवासी ध्यान सिंह यादव, ईकरी निवासी राजनारायण त्रिपाठी, महावीर सिंह, विनोद सिंह का कहना है कि एक तो मौसम की मार से हमारी लाही, मटर गेहूं की फसल खराब हो रही ऊपर से अन्ना पशु आफत बनकर टूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें