फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो गृहस्थी राख

Tue, 16 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
रानीनगर में जले घर को देखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला रानीनगर में मंगलवार दोपहर दो घरों में आग लग गई। जिसमें एक मवेशी की मौत हो गई। तीन बकरियां झुलस गईं। आग से घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया ।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पुराना भरथना स्थित रानीनगर में मंगलवार दोपहर भीकम सिंह पुत्र सीताराम के मकान में आग लग गई। इसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। छप्पर में बंधी गाय की जलने से मौत हो गई। वहीं  राम सिंह पुत्र बाबूराम और धर्मेंद्र की गृहस्थी, 10 हजार रुपये, दो टीवी, फ्रिज जलकर राख हो गया। सदर लेखपाल राजेश यादव ने बताया कि आग से भीकम का 80 हजार, राम सिंह का 70 हजार व उनके पुत्र धर्मेंद्र का 30 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू ने पीड़ितों को आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें