कठौतिया गांव में टेंट हाउस कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। शादी के लिए टेंट लगाने के दौरान पाइप हाई टेंशन लाइन से छूने से ये हादसा हुआ।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी विमलेश दिवाकर (35) पुत्र बाबूराम दिवाकर शादी समारोह में टेंट लगाता था। मंगलवार को वह थाना क्षेत्र के नगला चिंता में लक्ष्मी नारायण यादव की पुत्री की शादी के लिए पंडाल लगाने के लिए पाइप तान रहा था। उसी समय पाइप का एक हिस्सा ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे पाइप में करंट दौड़ गया। करंट लगने से विमलेश गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर परिजन उसे सरसईनावर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विमलेश की मौत से उसकी पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत विमलेश के चार पुत्री और तीन पुत्र हैं। उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।