फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र समिति प्रतिनिधि डा सर्वेश का शोध हुआ सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सप्तम् दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डा. सर्वेश कुमार दुबे को उनके शोध विषय ऑप्टिमाइजेशन टेकनिक्स फॉर दि परफॉर्मेंस एन्हांसमेंट ऑफ़ द डिस्ट्रीब्यूटिड सिस्टम्स अर्थात् किसी सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए गणितीय विधियों का प्रयोग विषय को सम्मानित किया।
विज्ञापन



इस मौके पर डॉ. सर्वेश के इस शोध कार्य की सराहना की गई। मुख्य अतिथि एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा भारत सरकार के सचिव डॉ. त्रिलोचन महापात्र भी मौजूद रहे।


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने शोध छात्रों को दीक्षांत शपथ दिलाई। डॉ. सर्वेश जनता कालेज बकेवर की छात्र समिति के प्रतिनिधि रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि पर जनता कालेज के प्राचार्य डॉ. महेश प्रसाद यादव सहित समस्त शिक्षकों कर्मचारियों एवं छात्र समिति बकेवर के पूर्व अध्यक्ष मेजर डॉ. योगेश दीक्षित, राजेंद्र बाबू दुबे, पूर्व सचिव कुलदीप अवस्थी, अश्वनी कुमार मिश्र, देवेश चतुर्वेदी, पवन कुमार सक्सेना, अजय शर्मा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें