फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंप के लिए सरकार दे रही किसानों को प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश सरकार किसानों कोे सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा कृषि यंत्रों की खरीद पर भी सरकार की ओर से अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। किसान कृषि यंत्र खरीदकर उसकी रसीद कृषि विभाग में जमा कर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। सरकार की ओर से पूरे जिले में कुल 63 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों को मिनी दाल मिल लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। इसे लगाने पर पचास हजार की छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन


इन्हें प्राप्त करने के लिए क्या करें किसान
इन कृषि यंत्रों के अलावा सोलर पंप को प्राप्त करने के लिए किसानों को पहले कृषि विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद इन कृषि यंत्रों को प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। नंबर आने के बाद किसान किसी भी दुकान से कृषि यंत्र खरीद सकता है। खरीद की रसीद कृषि विभाग में जमा कर दो सप्ताह में छूट की रकम उसके खाते में पहुंच जाएगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी प्रपत्र
किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपने खेतों की खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो कापी लाना होगा। इन सभी प्रपत्रों को जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन करा ले। बिना रजिस्ट्रेशन कोई फायदा नही मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पंप व कृषि यंत्रों पर अनुदान
सोलर पंप लक्ष्य लागत किसान को मिलने वाली छूट
दो एचपी डीसी 15 1.69400 50.890
दो एचपी एसी 05 1.72800 51.850
तीन एचपी डीसी 40 2.69990 80.996
तीन एचपी एसी 03 2.59000 77.700
रोटावेटर 30 95 हजार 35 हजार
चारा मशीन 15 55 हजार 25 सौ
पंप सैट 40 33 हजार 10 हजार
थ्रेसर 03 90 हजार 20 हजार
खुदाई मशीन आलू 07 50 हजार 15 हजार
कुटी मशीन पावर 03 15 हजार 7.50 हजार
रीपर कंबांइडर 03 3.25 लाख 1.25 लाख
पावर टिलर 10 3.50 लाख 75 हजार
इन मशीनों पर सरकार की ओर से छूट है इसका लाभ किसान ले सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें