फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सैनिक की मौत पर गांव में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसवंतनगर।
पैतृक गांव नगला तौर से अपनी ड्यूटी पर बबीना जा रहे एक सैनिक व उसकी पत्नी की भिंड के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार देर शाम 55 आर्म्ड बबीना के सैनिक टुकड़ी के जवानों ने पैतृक गांव पहुंचकर साथी सैनिक को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस घटना से गांव में शौक का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

थाना बलरई क्षेत्र के नगला तौर गांव के निवासी जसवंत सिंह के 33 वर्षीय पुत्र लांस नायक अवनेश कुशवाह पत्नी 31 वर्षीय चारू कुशवाह और 11 व 7 वर्षीय पुत्र लक्ष्य प्रताप व शुभ प्रताप के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से दीपावली की छुट्टियों के बाद रविवार रात पैतृक गांव नगला तौर जसवंतनगर से बबीना जा रहे थे। रास्ते में करीब रात डेढ़ बजे मध्य प्रदेश में जिला भिंड के मेहगांव व गोहद मार्ग के समीप स्कार्पियो ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे लांस नायक अवनेश कुशवाह तथा पत्नी चारू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में उनके दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना पर वहां की पुलिस ने मृतक के परिवार को फोन पर मौत की खबर दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर सरकारी वाहन से उनके पैतृक गांव नगला तौर देर शाम पहुंचाया गया। जिसके बाद सैनिक सम्मान के साथ बबीना की सैनिक टुकड़ी के जवानों ने सैनिक को अंतिम विदाई दी। बताते हैं कि उनका बड़ा भाई अखिलेश कुमार कुशवाह आर्मी में है। उसके पिता जसवंत सिंह आर्मी से रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन


- सड़क हादसे में सैनिक व पत्नी की मौत
- भिंड में हुई दुर्घटना, दो बच्चे घायल
- जवानों ने नगला तौर गांव में दी विदाई


































































फोटो नंबर 21- अवनेश कुशवाह (फाइल फोटो)।
फोटो नंबर 22 व 23- ग्राम नगला तौर में मृत जवान के घर के बाहर जुटे लोग तथा रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें