फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकौड़े बेचने की नसीहत देकर युवाओं का बनाया मजाक: प्रेमदास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
प्रधानमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से युवाओं को पकौड़े बेचने की नसीहत देने पर मंगलवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने केकेपीजी कॉलेज पर जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव के नेतृत्व में पकौड़े की दुकान लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पकौड़े की दुकान पर पूरे दिन में मात्र 50 रुपये की कमाई की।

पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि ऐसी नसीहत देकर बेरोजगार युवाओं का मजाक बनाया गया है, जिसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। युवा ही देश व प्रदेश की सरकारें बनाने का काम करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे दलों को आगामी लोकसभा चुनाव में बेनकाब करें। जिलाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयान लाल टोपी वाले आतंकवादी का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी युवा, किसानों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ा, व्यापारियों, दलितों, छात्राओं, नौजवानों की हितैषी रही है और सदैव उनके हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने ऐसे बयान देने वालों से युवाओं से माफी मांगने की मांग की। इस मौके पर सपा नेता बृजेश यादव पप्पू, जिला प्रवक्ता अमित सोनी, बेटू चौधरी, इरशाद खान, दिनेश यादव, राकी कुशवाहा, रजनीश, अतुल, हसन, श्याम, रवि, पुष्पेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें