अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक में शनिवार को इटावा और औरैया के सहकारी बैंकों की सामान्य निकाय का 68वें अधिवेशन का आयोजन हुआ। जिसमें जिला सहकारी बैंक के सभापति शिवपाल सिंह यादव ने इटावा जिला बैंक की सराहना करते हुए कहा है कि प्रदेश में बैंक की आर्थिक स्थिति कितनी अच्छी है इसका अंदाजा इसी से लग जाता है कि यदि सभी खातेदार भी अपनी जमा पूंजी निकाल लें तो भी बैंक के पास 72 करोड़ की निजी पूंजी है। साथ ही कहा कि इटावा जिला सहकारी बैंक 6 करोड़ 91लाख रुपये के शुद्ध मुनाफे में है। नौ नई ब्रांच बनाई गई हैं। नौ करोड़ की लागत से मुख्यालय का भवन बन रहा है।
सभापति ने अधिवेशन में इटावा तथा औरैया जिलों के एआर (असिस्टेंट रजिस्ट्रार) की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। कहा जिस दिन सहकारी बैंकों में अधिकारियों की दखलंदाजी बंद हो जाएगी, उस दिन सहकारी बैंक का कोई मुकाबला नहीं कर पाएगा। उन्होंने जनवरी में होेने वाले सहकारी समिति के चुनाव पर कहा कि यह चुनाव सितंबर में होने चाहिए थे, लेकिन अब कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार जो अध्यादेश लाई है उसके अनुसार अब कोई भी लगातार दो बार अध्यक्ष या डायरेक्टर नहीं रह पाएगा। पूरे पावर एमडी को दे दिए गए हैं। क्या इस तरह से सहकारिता आंदोलन मजबूत हो पाएगा। हालांकि यह मामला अभी अदालत में हैै। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि कैबिनेट ने अधिकारियों को गुमराह कर रखा है। सहकारिता के चुनाव में अधिकारी बेइमानी कर सकते हैं ऐसे निर्देश हैं। साथ ही नाम लिए बगैर भाजपा का नाम लिए कहा कि जो लोग 121 रुपये जमा नहीं कर पाए वह चुनाव लड़ने को घूम रहे हैं। बैठक के दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए। संचालन डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा ने किया। बैठक में मंचासीन अतिथियों में बैंक के उपसभापति विश्वनाथ सिंह सेंगर, पूर्व दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री सत्यनारायण दुबे, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामसेवक यादव, पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव, चौ. रामबाबू यादव, भोला सिंह, डॉ. अजंट सिंह यादव, हाजी कयूम अंसारी, अशोक यादव, बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक विवेक भार्गव आदि मौजूद रहे।
- 6.91 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में है सहकारी बैंक : शिवपाल
- जिला सहकारी बैंक की आर्थिक स्थिति प्रदेश में सबसे अच्छी
- सामान्य निकाय के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन
फोटो नंबर 05 एवं 06- कचहरी रोड पर स्थित जिला सहकारी बैंक के सामान्य निकाय की बैठक में भाग लेते अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं उपस्थित सदस्य