फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवम हॉस्पीटल का बिजली कनेक्शन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा (ब्यूरो)। पक्का तालाब चौराहा से बलराम सिंह चौराहा के मध्य स्थित शिवम अस्तपाल का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। चिकित्सक का आरोप है कि चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवा का ध्यान रखते हुए जबरन कनेक्शन काट दिया गया। उनका कहना रहा कि महज दो माह के बकाये पर ही कनेक्शन काट दिया गया। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई बार बिल की अदायगी हेतु टीम अस्पताल गई। लेकिन बिल जमा नहीं किया गया। कनेक्शन काटने पर टीम में मौजूद अफसरों के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

एसडीओ राहुल सिंह व जेई अनिल कुमार अपनी टीम के साथ शिवम अस्पताल पहुंचे। बिल की अदायगी न होने पर अस्पताल का कनेक्शन काट दिया। इसी बात को लेकर वहां विवाद होने लगा। शिवम अस्पताल के डॉ. एके गुप्ता ने टीम से कहा कि चेक से भुगतान किए दे रहे लेकिन अधिकारी नगद भुगतान की मांग करने लगे। इस पर उनसे सोमवार को बिल की अदायगी करने की बात कही। इसके बावजूद कनेक्शन काट दिया। अवर अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि अस्पताल में साढ़े बारह किलोवाट का कनेक्शन है। दो माह का 34716 रुपए बकाया है। आदेश है कि दस हजार से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए जाएं। बिल अदायगी के लिए पिछले महीने गए तो स्टाफ ने कहा कि डॉक्टर सहाब नहीं है। बिल जमा करा देंगे। इस माह भी एक बार जा चुके हैं। वही जबाव मिला। शनिवार को फिर गए तो वही जबाव दिया गया। इस पर कनेक्शन काट दिया गया। डॉक्टर आठ-दस लोगों के साथ आए और हाथापाई करने लगे। किसी तरह से हम लोग वहां से निकल आए। अधिशाषी अभियंता विशंभर सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मसला नहीं आया है।
विज्ञापन


- शिवम अस्पताल की बिजली कटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें