अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
भारत-तिब्बत सहयोग मंच व प्रारंभ समाज सेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भारत का चीन पर आर्थिक प्रहार, आओ हम सब मिल करे चीन के सामान का बहिष्कार रैली निकाली गई। लोगों से चीन के खिलाफ एकजुट होने की अपील की गई।
रैली एसएसपी चौराहे से शुरू हकर बलराम सिंह का चौराहा, पक्का तालाब, पुरबियाटोला, राजागंज चौराहा, छैराहा, नौरंगाबाद चौराहा, शास्त्री चौराहे से होते हुुए पक्का बाग पर समाप्त हुई। रैली में जमकर देश भक्ति के नारे गूंजे, वहीं चीन के समान का बहिष्कार करो जैसे नारे गूंजे। कार्यकर्ताओं ने चौराहों पर घूम-घूम कर सभी से चीन का समान न खरीदने का आग्रह किया।
मंच के जिला संयोजक व प्रारंभ समाज सेवी संस्था के सचिव दीप नारायण ने कहा कि चीन के साथ भारत के संबंध खराब हो रहे हैं। चीन हमेशा से ही भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचता रहा है। देश का नागरिक होने के नाते हम सब को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए चीन के समान का बहिष्कार करना चाहिए। जिससे उसकी आर्थिक शक्ति पर प्रहार हो। अगर युद्ध हुआ तो चीन हमारी जेब से कमाये पैसों का उपयोग देश के प्रहरी के सीनों को छलनी करने में करेगा। जापान के नागरिक चीन से गतिरोध के कारण उनका समान नहीं खरीद कर बेहतरीन देश भक्ति का परिचय देते है। रैली में अभय तिवारी, दीपक बाथम, अमन चौधरी, आदित्य मिश्रा, शिवम यादव, अन्नू चौधरी, जोगेंद्र, राजेश कुमार, मनीष कुमार, वरुण यादव, अनुराग, सुमित पाल, बबलू, आशीष शुक्ला आदि रहे।
- प्रारंभ समाजसेवी संस्था ने शहर भर में निकाली जागरूकता रैली