मोहल्ला मोतीगंज में बाइक सवार युवक को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी औसान सिंह यादव (32) पुत्र रामशंकर यादव बाइक से पैतृक गांव खितौरा जा रहा था। मोहल्ला मोतीगंज स्थित गेस्ट हाउस के पास सामने से आ रही बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं पहने था। आसपास के लोग उसे पुराना भरथना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई की मौत की खबर सुनकर बहन अस्पताल में बेहोश हो गई। मृतक की पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव, अजय यादव, मनोज यादव बंटी, मुलायम सिंह, चंद्रमोहन यादव, बीडीसी सुनील यादव ने शोक संवेदना जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।