फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 दिन की अंतरिम जमानत पर जेल से और 15 बंदी रिहा होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोविड गाइड लाइन के पालन व अन्य शर्तों के साथ जिला जेल में निरुद्ध 15 और बंदियों को 60 दिनों की अंतरिम जमानत दी गई है। इसके पहले लगभग 45 बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की हाई पावर्ड कमेटी के निर्देश के अनुपालन में जिला जज उमेश चंद शर्मा के आदेश पर न्यायिक अधिकारियों ने मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग से बंदियों की अंतरिम जमानत पर सुनवाई की।
न्यायिक अधिकारियों ने 15 बंदियों की जमानत स्वीकार कर उन लोगों को 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किए जाने के आदेश दिए। वहीं पैरोल पर रिहाई की आस लगाए बंदियों को शासन के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जसवीर सिंह यादव के मुताबिक जेल से प्राप्त प्रार्थनापत्रों के आधार पर 15 बंदियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या दो आशीष पांडे ने अंतरिम जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें