फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो सवार तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पक्का तालाब चौराहे के पास रविवार देर रात को कार की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला अशोक नगर निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र सोवरन सिंह पत्नी पूजा के साथ नुमाइश देखने के लिए गए थे। रात करीब दस बजे वे आटो से घर जाने के लिए निकल थे।

आटो पक्का तालाब चौराहे के पास पहुंचा तभी तेजी से आ रही कार ने आटो में टक्कर मार दी। इससे आटो में सवार दुर्गेश उसकी पत्नी पूजा के अलावा सनी निवासी अजीतनगर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक कार को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें