फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदी।
भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया व अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ थाना इकदिल में दर्ज झूठे मुकदमे के विरोध में गुरुवार को बढ़पुरा पारपट्टी क्षेत्र के कस्बा उदी चौराहा बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने भाजपा विधायक के समर्थन में नारेबाजी की। झूठा मुकदमा तत्काल समाप्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय भाजपा नेताओं के आह्वान पर कस्बा के दुकानदारों ने स्वेच्छा से बाजार को सुबह से ही बंद रखा। भाजपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेता रज्जन भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास भदौरिया ने संयुक्त रूप से कहा कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। पुलिस पीड़ितों के साथ अन्याय कर रही है। पुलिस को अपनी मानसिकता को बदलना होगा। आवाज उठाने पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज की जाती है यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ने विधायक एवं अन्य साथियों पर लगा मुकदमा समाप्त कर निलंबित थाना प्रभारी अमित कुमार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक प्रतिनिधि हरीनारायण बाजपेयी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मुकदमे को फर्जी मानते हुए समाप्त करने की बात को मान लिया है। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश सिंह भदौरिया, पूर्व प्रधान सोनू उर्फ आदित्य भदौरिया, मुकेश उर्फ गब्बर भदौरिया, अमरपाल तोमर, पुष्पेंद्र पांडेय, शमशेर राणा, आशु उर्फ अमित भदौरिया, मंटू उर्फ मुकेश भदौरिया, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, उदी मोड़ पर बंदी को उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)के सरंक्षक /अध्यक्ष डॉ. शिवप्रसाद चतुर्वेदी ने बंदी को पूर्ण सफल बताया है।
विज्ञापन


- झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में बाजार बंद
- भाजपा विधायक के समर्थन में उतरे उदी के व्यापारी, की नारेबाजी



























फोटो नंबर 23- भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में उदी कस्बे में बाजार बंदी
फोटो नंबर 24- मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी करते भाजपाई एवं व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें