फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर बाइक से जा रहे एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि भाई बाल-बाल बच गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसके साथी शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए। इसके अलावा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से क युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

रामपुर जिले के विलासपुर थाना क्षेत्र के गांव ढाकी निवासी अमरेंद्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र हरपाल सिंह बाइक से किसी काम से इटावा गया था। साथ में भाई भी था। हाईवे पर सराय जलाल के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अमरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। अमरेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। अमरेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उसके साथी भी जिला अस्पताल पहुंच गए और वह उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए। उधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एसएसपी चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से अमित कुमार निवासी हरकेश नगर भरथना घायल हो गया। अमित भी हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में भी चोटें आईं हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
- परिजन बिना पोस्ट मार्टम कराए शव को ले गए
- चालक हेलमेट नहीं लगाए था, सिर में आईं गंभीर चोटें
- अन्य सड़क हादसे में एक युवक घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें