फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास पाकर खिल उठे 1308 लाभार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवासों की चाभियां सौंप दी गईं। लंबे इंतजार के बाद एक अदद छत मिलने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रमों में 1308 लाभार्थियों को उनके आवासों की चाभी सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके पूर्व लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल संबोधन भी सुना। जिसमें मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को आवास मुहैया कराने पर खुशी जताई है। कलक्ट्रेट सभागार में विधायक सदर सरिता भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने संयुक्त रूप से 10 लाभार्थियों को आवास की चाभी दी।
लाभार्थियों में बसरेहर की ग्राम पंचायत पाठकपुर की संजू देवी , ग्राम अकबरपुर निवासी राजेश कुमार, ग्राम चकवा बुजुर्ग निवासी सर्जेश कुमार, विनोद कुमार , ग्राम बादरीमूठ निवासी लक्ष्मी देवी, ग्राम आलमपुर हौज निवासी पिंटू , ग्राम बुलाकीपुर लुहन्ना निवासी बब्लू , रूप सिंह , ग्राम डूंगरी निवासी शिवनारायण, ग्राम कछपुरा निवासी बटेश्वरी प्रसाद शामिल रहे। जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक (डीआरडीए ) जयकेश त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन

महेवा। ब्लॉक क्षेत्र महेवा की सभी 91 ग्राम पंचायतों के एक सैकड़ा से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाभी सौंपी। विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि वर्ष 2022 तक हर गरीब का अपना घर होगा। कार्यक्रम में पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। मीनाक्षी चौहान ,मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी , एडीओ श्याम वरन राजपूत , जय किशन दोहरे ,लेखाकार शरद तिवारी ,सचिव अनुज कुमार आदि मौजूद रहे ।
जसवंतनगर। विकास खंड के सभागार में विधायक प्रतिनिधि अनुज मोन्टी यादव ने 45 लाभार्थियों को आवासों की चाभी सौंपी। बीडीओ ब्रजमोहन ने लाभार्थियों को स्वच्छ रखकर बीमारियों से बचने की सलाह भी दी। योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख बीस हजार रुपये आवास के लिए दिए गए हैं। उन्हीं से यह आवास बनाए गए हैं। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत इम्तियाज अतहर, कृष्ण मुरारी यादव, सुरजन सिंह, पंकज कुमार तथा ग्राम पंचायतों के सचिव एवं लाभार्थी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें