फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगणना स्थल के आसपास भीड़ लगाए 13 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना स्थल के आसपास भीड़ लगाए 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत ऊसराहार थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ताखा तहसील कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना चल रही है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रकोप के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग व शासन ने मतगणना स्थलों के आसपास भीड़ एकत्रित न होने देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद लोगों ने अपने-अपने प्रत्याशी का रिजल्ट जानने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ लगा रखी थी। इसकी सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
वहां भीतर व बाहर भीड़ लगाए खड़े भूटा ऊसरहार निवासी मनोज कुमार, चौबिया के हरदू निवासी पप्पू सिंह, बनी हरदू के जयवीर सिंह, टकपुरा के भूरे, अशोक, रघुराज, रुद्रपुर के छोटे लाल भरतपुर खुर्द के वीरेंद्र बेलाहार के मनीष सिंह, हरकेश, नगला ताल के सौरभ ,सुनील समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमर सिंह के मुताबिक के इन सभी के खिलाफ कोविड 19 महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें