फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के दो केन्द्रों पर जांचीं जायेंगी बोर्ड की कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आठ मार्च से सीसी कैमरों की निगरानी में शुरू होगा। 15 दिन तक चलने वाले मूल्यांकन कार्य के लिए हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजकीय इंटर कालेज मेें और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सनातन धर्म इंटर कालेज में होगा।
विज्ञापन



हाईस्कूल की परीक्षा 28 फरवरी को और इंटर की परीक्षा दो मार्च को समाप्त हो चुकी हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि इन दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 3,32,076 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होगा। इसके लिए कुल 1313 परीक्षक लगाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष निरीक्षक एक दिन में अधिकतम 50 कांपी जांचेंगे। पूरे दिन मूल्यांकन कार्य के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाएगा।

किसी भी बाहरी व्यक्ति मूल्यांकन केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। उप नियंत्रक दोनों कॉलेजों के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव एवं संजय शर्मा हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि उनके कालेज को हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसके लिए तीन कोठार बनाए गए हैं।
विज्ञापन


बाहरी जनपदों से उत्तर पुस्तिकाओं का आना शुरू हो गया है। केंद्र पर हाईस्कूल की सभी विषयों की कापी जांची जाएगी। इनकी कुल संख्या 2,35,883 है। इसके लिए कुल 901 परीक्षक तथा 92 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

इस कार्य के लिए दस पत्राचारी (कक्ष नियंत्रक) लगाए गए हैं। सीसी 16 प्रभारी की संख्या एक है। मूल्यांकन कार्य सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे किया जाएगा।


सनातन धर्म इंटर कालेज के परीक्षा प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने बताया कि उनके यहां इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। उनके केंद्र पर कुल 96,193 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।

इसके लिए केंद्र पर दो कोठार बनाए गए हैं। जिसमें बाहरी जनपदों से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को रखा जाएगा। मूल्यांकन कार्य के लिए कुल 412 परीक्षक तथा 49 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। पत्राचारी(कक्ष निरीक्षक) की संख्या 49 है। सीसी प्रभारी की संख्या एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें