जिले में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को 12 लोगों की मौत हो गई और 191 नए संक्रमित मिले।
इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 8308 पहुंच गई है। इसमें 142 लोगों की मौत हो चुकी है और 6286 मरीज ठीक हुए हैं। 1880 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुरुवार को भी 112 मरीज स्वस्थ हुए।
मृतकों में चार जिला अस्पताल के महिला विंग में बने कोविड अस्पताल में आक्सीजन की कमी से दम तोड़ा।
गुरुवार को मिले नए संक्रमितों में 45 लोग शहर और 65 सैफई के हैं। लॉयन सफारी में आठ, कोयता सरैया में छह, अशोक नगर में चार, ऊसराहार क्षेत्र में तीन लोग संक्रमित मिले। ब्रजराजनगर, सीएचसी महेवा,
मनोहर कालोनी,कटरा शमशेर खां, तुलसी अड्डा, गांधीनगर, शाहजहांपुर में दो-दो, मोतीझील, बकेवर, भरथना, अंबियापुर, यदुवंशनगर, बसरेहर, अर्जुन नगर, करनपुरा, ऊसराहार,नगला छोटेलाल, पक्का बाग, राजा का बाग, लखना,
लक्ष्य एकेडमी पक्का तालाब, चौगुर्जी,न्यू कालोनी, खेडा़ हेलु,ऊंचा टीला, छिपैटी, पिडारी, पंछी का तालाब, करहल, चंदनपुर, किल्ली सुल्तानपुर, कल्याननगर, वैभव नगर, बहादुरपुर, लुधपुरा, पुरुषोत्तम टोला, गपचिया, नवादा, गुआ, सिविल लाइन, पतारा के अलावा 18 अन्य स्थानों पर संक्रमित मिले हैं।
सीएचसी सरसईनावर में हुई 40 लोगों की एंटीजन किट से हुई कोरोना जांच मेें 15 संक्रमित मिले। अधीक्षक डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया सभी संक्रमित मरीजों को दो सप्ताह के लिए होम आइसोलेट किया गया है। कहा कि ताखा क्षेत्र में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसलिए लोग घर पर रहें और सुरक्षित रहें।
गुरुवार को 1919 लोगों की कोराना जांच की गई। इसमें 1070 लोगों की एंटीजन किट और 849 लोगों ने आरटीपीसीआर जांच कराई। अब तक चार लाख 96 हजार 843 लोगों की जांच हो चुकी है।