फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कोविड अस्पताल में आक्सीजन खत्म, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की महिला विंग में बने कोविड-19 अस्पताल में चार मरीजों की मौत हो गई। परिजनों ने आक्सीजन की कमी से मौत होने का आरोप लगाया है। दवाएं और इंजेक्शन भी बाहर से मंगाने के आरोप हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बने कोविड-19 अस्पताल में जिले के अलावा कन्नौज, आगरा, कानपुर नगर आदि जिलों के 35 संक्रमित भर्ती हैं। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कोरोना वार्ड में बेड फुल होने से जिला अस्पताल के कोविड-19 अस्पताल में मरीज बढ़ रहे हैं।
कन्नौज निवासी दंपती समेत कई मरीज गुरुवार को भी भर्ती कराए गए। तीमारदारों का आरोप है कि गुरुवार सुबह आक्सीजन खत्म हो गया। समय से आक्सीजन न मिल पाने के कारण चार मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद तक 40 खाली सिलिंडर परिसर में रखे हे। छोटे सिलिंडर परिसर में बाहर रखे रहे। एसडीएम सिद्धार्थ ने कहा कि अस्पताल में आक्सीजन की कमी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें