फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 12 लोग घायल

Tue, 14 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में सड़क हादसों में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुनैरा के पास हुई जहां टेपो के पलटने से उसमें सवार मदीना पत्नी रफीक, रामा देवी पत्नी राकेश नूरजहां पत्नी राजू निवासी कुनैरा घायल हो गई। दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहन्ना चौराहे के पास हुई जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार गन पुत्र राधेश्याम निवासी कटरा बल सिंह व नमन पोरवाल पुत्र रविंद कुमार निवासी नेविल रोड घायल हो गए।
विज्ञापन

तीसरी घटना स्टेशन रोड पर हुई जहां कार की चपेट में आने से मुन्ना पुत्र इकबाल निवासी उर्दू  मोहल्ला घायल हो गया।

हाइवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार योगेश पुत्र निर्मल चंद्र व बब्लू पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी जलूपुर थाना अजीतमल घायल हो गए। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर गांव परसू पुरा के पास यूपी 100 ने एक कार में टक्कर मार दी जिससे कार में सवार कृपा शंकर वर्मा पुत्र रामौतार निवासी जुही कानपुर व उनकी पत्नी पुष्पा देवी घायल हो गई। इस संबंध में उन्होंने यूपी 100 के कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यूपी 100 की टीम ने कृपा शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उदी मोड़ के पास बाइक कर चपेट में आने से टिंकू पुत्र सोवरन निवसी नगला भवानी दास घायल हो गया। इसके अलावा मानिकपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बृज मोहन पुत्र पंचम सिंह निवासी नवादा बहादुर पुर घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें