फरवरी से दो मार्च तक देहरादून में नेशनल मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में इटावा के राइफल शूटिंग के खिलाड़ी चंदमोहन तिवारी ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में यूपी, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल आदि प्रदेश के कई खिलाड़ियाें ने प्रतिभाग लिया था।
चंदमोहन तिवारी ने बताया कि 10 मीटर एयर रायफल व्यक्तिगत एक, 50 मीटर एयर रायफल में दो स्वर्ण पद मिले। पूरी प्रतियोगिता में तीन गोल्ड जीते।
वहीं, एससीए एकेडमी कुनेरा के सौरभ दुबे, मुर्शिल, साधना तिवारी, अंब्रेश, ब्रजेश, प्रियंका, अभिषेक ने भी अपनी अपनी केटागरी में स्वर्ण पदक जीता।
प्राथमिक विद्यालय चितभवन की हेड समामा अंजुम ने 10 मीटर एयर रायफल की 40 प्लस वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। इस नेशनल मास्टर गेम्स में पूर्व खेल मंत्री द्रोणाचार्य अवार्डी नारायन सिंह राना, कॉमन्वेल्थ मेडिलस्ट सुभास राना, प्रथम महिला ओलपिंयन आभा धिल्लन अर्जुन अवार्डी, सतेंदर कुमार प्रदेश अध्यक्ष, जगदीप मधोक, पंकज श्रीवास्तव, दिनेश जायसवाल, मास्टर गेम्स के जनरल सेक्रेट्री विनोद कुमार आदि उपस्थिति रही।
इसमें इटावा की एससीए अकादमी ने कुल 16 गोल्ड, एक सिल्वर, एक कांस्य मिलाकर 18 मेडल जीते।