फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की सेवा करना बड़ा पुनीत कार्य: डॉ एमपी यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्र जनता कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय अंगीकृत शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जानकारियां दीं गईं। साथ ही पर्यावरण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन



बल्लमपुरा गांव में आयोजित शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीके राजपूत ने बताया कि गांव में जल निकासी, मार्ग एवं गलियों की सफाई का अभियान चलाया गया। एड्स जागरूकता, स्वच्छता, सफाई रैली, मतदाता जागरुकता रैली, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समस्याओं जैसे विषयों पर जनजागरण रैली और दीवारों पर प्रेरक नारे लिखकर ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

स्वयं सेवकों ने 5 समूहों में गांव का विकास क्रम, गतिशीलता चित्रण, गांव की समस्याओं का आंकलन, शैक्षिक स्तर, रोजगार के साधन तथा 20 वर्ष पूर्व एवं वर्तमान फसल प्रारूप पर अध्ययन किया।
विज्ञापन


शिविर के समापन पर पुन: सफाई अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. एमपी यादव ने कहा की प्रत्येक छात्र में समाज सेवा का भाव जीवन पर्यन्त रहना चाहिए शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ समाज सेवा करना बड़ा पुनीत कार्य है।

डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि छात्रों ने जो जन जागरुकता कार्यक्रम चलाए, ग्रामीणों को उन्हें अमल में लाना चाहिए। तभी हमारा गांव स्वच्छ और स्वस्थ रहेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव, दुष्यंत कुमार, रजत पटेल, रविकांत, भरत, असीम, अभय, प्रमोद, सिद्धार्थ, बलराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें