फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 1.11 करोड़ से सुधरेगी पालीघार-रानिया जर्जर मार्ग की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 03::: पालीघार-रानिया जर्जर मार्ग। संवाद
विज्ञापन

- बजट हुआ स्वीकृत, पांच महींने में पूरा होगा काम, शुरू हुई टैंडर प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/चकरनगर। भरेह-उदी मार्ग से जुड़े लिंक मार्ग पालीघार से रानिया तक की जर्जर सड़क से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई वर्षों से बदहाली के आंसू रो रही इस सड़क की मरम्मत के लिए शासन ने एक करोड़ 11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। अमर उजाला की ओर से इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने और लगातार अभियान चलाने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
पालीघार से रानिया तक करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी और 3.75 मीटर चौड़ी यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। आलम यह था कि सड़क पर पैदल चलना भी दूभर था और बरसात के दिनों में हादसों का डर बना रहता था। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस मांग को लेकर मुखर थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और सड़क के धनराशि जारी कर दी। सड़क दुरुस्त होने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इससे मुख्य रूप रूप से पालीघार, नौगावा, नगला चीते, गोहानी, ककरैया, खिरीटि और रानिया गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही नौगावा अंदावा पांटून पुल से आने-जाने वाले सैकड़ों राहगीरों को अब धूल और गड्ढों से निजात मिलेगी। एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि सड़क के लिए बजट जारी हो गया है और टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि जनता को हो रही असुविधा को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें