फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दीवार गिरने और पेड़ की चपेट में आने से 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आंधी और बारिश ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रविवार शाम अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने, पेड़ टूटने और सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। शहर के नौरंगाबाद में दीवार गिरने से तरन्नुम गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि वैदपुरा निवासी सरला देवी भी दीवार की चपेट में आकर घायल हो गईं।
विज्ञापन

इकदिल क्षेत्र के कृपालपुर में ईंट गिरने से पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई जबकि छप्पर गिरने से जनेश सिंह को चोटें आईं। बिरारी गांव में राजेश पाल की टिनशेड पर बरगद का पेड़ गिरने से कृषि यंत्र क्षतिग्रस्त हो गए। नगला दलप में रामपूत के मकान की दीवार ढह गई। चकरनगर क्षेत्र के नगला जोर गांव निवासी अखिलेश यादव तेज आंधी में टिनशेड समेत उखड़कर दूसरे मकान पर जा गिरे। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई।
उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। भरथना-बकेवर मार्ग पर मोड़ी गांव के पास बाइक सवार प्रवीण पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं जसवंतनगर के कचोरा रोड पर धूल भरी आंधी के बीच दो बाइकें एक ईको गाड़ी से टकरा गईं। हादसे में विकास, मोनिका देवी, अनिल और रानी देवी घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें