फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परचून दुकानदार ने बच्ची को कमरे में ले जाकर की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के मोहल्ला रामनगर में परचून दुकानदार ने पांच दिन पहले बच्ची को अकेला पाकर कमरे में ले जाकर छेड़खानी की। बच्ची ने घटना के दो दिन बाद बुआ को पूरी जानकारी दी। परिजन ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

थाना फ्रेंडस कॉलोनी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने बताया कि उसकी छह वर्षीय पुत्री 27 मई को रामनगर स्थित परचून की दुकान से बिस्कुट लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने बच्ची को अकेला कमरे में ले गया। यहां उसके साथ छेड़खनी शुरू कर दी। इस दौरान ग्राहक आने पर वह उसके साथ कुछ गलत नहीं कर सका और बच्ची वहां से भाग गई।
पिता ने बताया कि डरी सहमी बच्ची घर पहुंची तो मां ने उससे पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। 28 मई को वह बुआ के घर गई तो उसने सारी बात उन्हें बता दी। इसके बाद परिजन नाराज होकर दुकानदार के पास पहुंचे तो आरोपी अभद्रता करने लगा। परिजन ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पिता ने थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार सुबह पिता समेत कई मोहल्लेवासी थाने पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने को लेकर पहुंच गए। इस दौरान थाना पुलिस ने बच्ची के पुलिस व महिलाओं के सामने उसके बयान लिए। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे दिखवाएं जा रहे हैं। इसके आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
-
दूसरी बच्चियों के साथ कर चुका छेड़खानी
पीड़ित के पिता ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आरोपी की उम्र करीब 55 साल है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी क्षेत्र की कई बच्चियों से छेड़खानी कर चुका है। बदनामी के डर से लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। इससे आरोपी दुकानदार की हिम्मत बढ़ती चली गई। वह बच्चियों को अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। इसकी वजह से वह डर जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें