फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपंअ चुनाव: कलक्ट्रेट में आज नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। दोपहर 3 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। जिले की परिस्थितियों को लेकर प्रशासन और पुलिस ने कड़ी तैयारियां की हैं। कलक्ट्रेट पहुंचने के तीनों रास्तों पर शुक्रवार को ही बैरीकेडिंग करा दी गई। सुरक्षा के लिहाज से 150 पुलिस के जवान और एक पीएसी कंपनी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर नामांकन के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कलक्ट्रेट पर पहुंचने के लिए तीन रास्ते जाते हैं। कचहरी चौराहा, आगरा रोड और स्टेट बैंक वाली सड़क से वहां पहुंचा जा सकता है। अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए इन तीनों रास्तों पर बैरीकेडिंग करा दी गई है। एडीएम विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकनपत्र लिए जाएंगे। जबकि 11 से 1 बजे के बीच नामांकनपत्र खरीदे भी जा सकेंगे। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि नामांकन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। कलक्ट्रेट पर 150 पुलिस के जवान, एक पीएसी कंपनी, तीन सीओ मेरे नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। नामांकन अवधि तक चार एसडीएम भी पुलिस के साथ रहकर दिशा-निर्देश देते रहेेंगे। इसके अलावा जिन रास्तों से होकर प्रत्याशी नामांकन करने आएंगे, उन पर पुलिस गश्त करेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षा में कोई कमी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें