फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे की दबंगई

Thu, 23 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
एयर फोर्स की फायरिंग में तीन को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे और उसके साथियों ने हाजीपुर कालोनी में एक युवक को राइफल की बटों से पीटा। पीड़ित युवक कोतवाली पहुंचा तो हमलावर वहां भी पहुंच गए और कोतवाली के सामने फायरिंग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मारपीट के शिकार हुए युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। हाजीपुरा कालोनी निवासी यतेंद्र ने बताया कि उसका भाई सौरव अपने घर के बाहर पानी से छिड़काव कर रहा था। तभी वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का पुत्र तीन कारों में सवार अपने बीस साथियों  के साथ पहुंचा और सौरव को राइफलों की बटों से पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग की।  लोगों को एकत्र होता देख, ये लोग एटा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सौरव अपने परिवारीजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने घायल सौरव को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। कोतवाली पर भी यह लोग पहुंचे और कोतवाली के सामने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस संबंध में एसएसपी, सीओ और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन अटैंड नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें