फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते एडीएम- संवरद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। उम्मेदपुर के आदर्श इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन केपी सिंह ने किया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अग्नि समन अधिकारी शिव दयाल शर्मा ने आग लगने के बाद या पहले कैसे बचाव किया जा सकता है, इस संबंध में जानकारी दी। जिला युवा कल्याण अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जनपद के सभी आठ ब्लॉक से पहुंचे युवक व महिला मंगल दलों के पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
खेल विभाग से उपक्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने खेल के बारे में जानकारी दी। स्काउट शिक्षक दयानंद श्रीवास्तव, संतोष कुमार, सुनील कुमार, कांता प्रसाद, भंवर सिंह, रंजीत सिंह, दलवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें