फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से लापता किशोरी का नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। आमेला ककोड़ा देखने के लिए गई किशोरी का आठ दिन बाद भी पता न लगने से परिजन चिंतित हैं। परिजनों को तरह-तरह की आशंका सता रही है। मामले की तहरीर कादरगंज चौकी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

प्रीती (16) पुत्री सुखराम निवासी सिकंदरपुर वैश्य 14 नवंबर को गांव की महिलाओं, युवतियों के साथ मेला ककोड़ा देखने के लिए गई। बाजार में खरीदारी करते समय अचानक किशोरी लापता होगई। साथ में आई महिलाओं ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। महिलाओं ने गांव पहुंचने के बाद उसके लापता हो जाने की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी के लापता हो जाने की सूचना से परिजनों के होश उड़ गए।
परिजनों ने उसके लौटने का रात में इतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं आई। इसके बाद उसकी तलाश भी की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारी में भी पता किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर दी, तहरीर के आधार पर चौकी पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। किशोरी के लापता हो जाने से उसकी मां रामप्यारी सहित अन्य परिजन काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें