फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स पिकअप व कैंटर की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात मैक्स पिकअप और कैंटर में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें मैक्स सवार सकीट थाना क्षेत्र निवासी युवक की मौत हो गई। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव रजकोट निवासी ग्रामीणों ने बताया कि 22 वर्षीय रंजीत की मैक्स पिकअप एक चिलर प्लांट पर दूध पहुंचाने का कार्य करती है। मंगलवार देर शाम रंजीत मैक्स चालक के साथ किसी कार्य से गाड़ी पर चला आया। यहां से वापस जाते समय सिंहपुर के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां चिकित्सकों ने मृत बता गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को पकड़ लिया। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिजोर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि कैंटर व मैक्स पिकअप की टक्कर से हादसा हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
21 को तय थी शादी, मातम में बदलीं खुशियां
ग्रामीणों ने बताया कि 21 जून को रंजीत की शादी तय थी। सकीट थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में बरात जानी थी। शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं और खुशी का माहौल था। अचानक से यह घटना हो गई, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें